Wednesday, August 10, 2011

बलिया तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान...

Ballia News: बलिया। क्षेत्रीय संस्कृति केंद्र वाराणसी की ओर से जनपद में आयोजित 10 दिवसीय ‘अगस्त क्रांति उत्सव बलिया’ का शुभारंभ सोमवार को हुआ। नगर के शहीद पार्क चौक से प्रभात फेरी के साथ इसकी शुरुआत हुई। जिसका आगाज 1942 की क्रांति के सेनानायक पंडित महानंद मिश्र की धर्मपत्नी राधिका मिश्र ने किया। इसके पूर्व उन्होंने शहीद पार्क चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसी ही बरसात में सेनानियों ने क्रांति का संदेश घर-घर तक पहुंचाया था। उन्होंने इस पल का जीवंत वर्णन किया। क्षेत्रीय संस्कृति अधिकारी वाराणसी व इलाहाबाद डा. लवकुश द्विवेदी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के अहम पड़ाव अगस्त क्रांति बलिया में वीर बलिदानियों ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया था। कहा कि अगस्त क्रांति के अगस्त क्रांति के उन अमर शहीदों की पवित्र धरती पर यह आयोजन करके हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर वरिष्ठ रंगकर्मी विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में कुर्ता पायजामा पहने गांधी टोपी लगाए युवाओं की टोली ने झमाझम बारिश के बावजूद नगर के सभी सेनानियों का माल्यार्पण किया। इस दौरान उन लोगों ने ‘बलिया तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान।’ ‘महात्मा गांधी अमर रहे।’ ‘चित्तु पांडेय अमर रहे।’ ‘उमाशंकर सोनार अमर रहे।’ ‘पंडित महानंद मिश्रा अमर रहे।’ ‘सूरज प्रसाद अमर रहे।’ के नारे लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस अवसर पर शिव कुमार सिंह कौशिकेय, आशीष त्रिवेदी, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, शैलेंद्र मिश्र, अरुण शास्त्री, सोनू लाल यादव, जन्मेजय, अनिल वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, रोशन जायसवाल आदि मौजूद रहे।


0 comments:

Twitter Delicious Facebook Digg Favorites More