Wednesday, August 10, 2011

मंडलायुक्त ने माडल तहसील का किया निरीक्षण...

Ballia News: बलिया। जनपद भ्रमण के दौरान मंडलायुक्त डा. गुरदीप सिंह ने मुख्यालय स्थित सदर माडल तहसील का निरीक्षण मंगलवार को किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने माडल तहसील स्थित कंप्यूटर कक्ष, मतदाता पंजीकरण केंद्र, रजिस्टार कानूनगो कार्यालय, राजस्व अभिलेखाकार एवं संग्रह कार्यालय का भी निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने कंप्यूटर कक्ष में तैनात कर्मी से किसानों के लिए कंप्यूटर से जारी की जा रही खतौनी के बार में जानकारी लेते हुए वाद निस्तारण या वारासत के माध्यम से खतौनी में कास्तकारों के नाम परिवर्तन, मतदान पंजीकरण केंद्र में फोटोयुक्त पहचान पत्र की स्थिति, आरके कार्यालय में खतौनियों का दाखिला एवं संग्रह कार्यालय में वसूली की स्थिति पूरी जानकारी हासिल की। मंडलायुक्त संग्रह कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मार्च 2009 से संग्रह अमीनों की रसीद देने के बाद आजतक वापस न आने की जानकारी पर असंतुष्ट दिखे। उन्होंने तहसील से सबद्ध अमीनों के मांग संघिका एवं सीली रजिस्टर, रसीद बुक तथा कैश बुक को देखते हुए वसूली की स्थिति पर असंतोष प्रकट किया। उन्होंने प्रभावी ढंग से जल्द वसूली के आदेश दिए। मंडलायुक्त ने कानूनगोवार क्षेत्र में पैमाइश आख्या एवं लंबित पैमाइश आख्या को तुरंत पैमाइश का आदेश दिया। सभी न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी को अपने न्यायालयों को पुराने वादों को जल्द ही निस्तारित करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने ग्रामसभा की परिसंपत्तियों को चिन्हित करने के आदेश दिए और लैंड बैंक बनाने पर भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मधुकर द्विवेदी, एसडीएम सदर संतोष कुमार शर्मा, तहसीलदार श्री दूबे, नायब तहसीलदार भंडारी प्रसाद व परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर योगानंद पांडेय उपस्थित रहे।


0 comments:

Twitter Delicious Facebook Digg Favorites More