Ballia News: बलिया। जनक्रांति की स्मृति में क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र सांस्कृतिक विभाग वाराणसी द्वारा अगस्त क्रांति उत्सव का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम रेलवे परिसर में शाम सात से 10 बजे सु हुआ। इस दौरान रंग कर्मियों द्वारा संकलित एवं प्रस्तुत वृत्त चित्रों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें आठ अगस्त 1942 से 28 अगस्त 1942 तक की जनक्रांति एवं उसके सफर पर वृत्त चित्र प्रस्तुत किया गया। वृत्त चित्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं तत्कालीन घटनाओं पर आधारित रहीं। जिसे जर्मनी के एक लाइब्रेरी से उपलब्ध हो सका है।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए क्षेत्रीय निदेशक डा. लवकुश द्विवेदी ने प्रोजेक्ट का स्वीच दबाकर किया। इस मौके पर द्विवेदी ने बताया कि संपूर्ण कार्यक्रम भावी पीढ़ी को स्वतंत्रता प्राप्ति की दिशा पूर्वजों द्वारा किए गए संघर्ष एवं उनके बलिदानों का स्मरण कराएगा। वृत्त चित्र में जिले के क्रांतिकारियों का स्वतंत्रता में भूमिका एवं उनके बलिदानों के ऐतिहासिक पक्षों में समाहित करने का प्रयास किया गया। इस अवसर अरुण शास्त्री, राजेश कुमार, आशीष द्विवेदी, शैलेंद्र मिश्र, जन्मेजय प्रजापति, अजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
अगस्त क्रांति पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
फोटो संख्या-15
बलिया। क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा अगस्त क्रांति दिवस पर बुधवार को बापू भवन में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 1942 की क्रांति बलिया तब और अब विषय पर आधारित था।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं से सहभागिता की। इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में सतीश चंद्र महाविद्यालय के अभिषेक कुमार वर्मा ने प्रथम, अमर शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज की प्रीति पाठक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में महर्षि बाल्मीकी विद्या मंदिर की कृतिका सिंह ने प्रथम एवं पार्वती शिक्षा निकेतन के विशाल पाठक ने द्वितीय, शुभम वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उधर, भाषण प्रतियोगिता के लिए जूनियर वर्ग में दिव्य कमल चौबे ने प्रथम, कार्तिका सिंह ने द्वितीय एवं धनजी यादव तथा नृपेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में पियंबदा सिंह ने प्रथम, रीतेश दूबे ने द्वितीय तथा अंकित सिंह ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। इस मौके पर दोनों प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल में क्रमश: अनिल कुमार पांडेय, जयप्रकाश गुप्त, राघवेंद्र प्रताप सिंह, डा. जनार्दन राय, भोला प्रसाद आगभनेय, डा. जैनेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष डा. लवकुश द्विवेदी एवं क्षेत्रीय सांस्कृतिक अधिकारी वाराणसी, इलाहाबाद ने किया। संचालन आशीष त्रिवेदी तथा आभार शिव कुमार कौशिकेय ने प्रकट किया।
चोर ने हजारों के माल पर हाथ साफ किया
बलिया (ब्यूरो)। शहर कोतवाली के चितू पांडेय चौराहे पर चोरों का गिरोह सक्रिय है। मंगलवार की रात चोरों ने चितुपांडेय चौराहा स्थित ओमप्रकाश ओझा की किराना की दुकान के दरवाजे को नीचे से तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये के माल उड़ा दिए। इसकी जानकारी सुबह में नगरवासियों के देखने के बाद हुई। इसके पूर्व सोमवार की रात ओमप्रकाश के बगल में स्थित जनरल स्टोर की दुकान से हजारों के माल उड़ाया। इसके पूर्व चोरों ने रविवार की रात में चितुपांडेय चौराहा स्थित सैलून की दुकान में चोरी कर सैकड़ों रुपये के माल पर हाथ साफ किया था।
2:43 AM
Ballia, Uttar Pradesh
Posted in


0 comments:
Post a Comment